भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अपहरण करने के बीस दिन बाद भी अपहृत छात्रा का सुराग नहीं लगा सकी मुंगरा पुलिस

0 21

अनहोनी घटना की आशंका में परिजन बेहाल –
परिजन जिलाधिकारी से लेकर आई जी जोन तक लगा चुके हैं गुहार ,
थानेदार उवाच -स्थिति ठीक होने पर ही की जाएगी बरामदगी –
क्राइम रिपोर्टर बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । थाना क्षेत्र के जंघई रोड पर काछीडीह नड़ार गांव के निकट स्थित यात्री प्रतीक्षालय से अपनी सहेली के साथ परीक्षा देने जा रही छात्रा के अपहरण किए जाने की सूचना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस अपहृत छात्रा की बरामदगी नहीं कर सकी । जब की किसी अनहोनी घटना की आशंका में परेशान परिजन बेहाल हो जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी के दरबार में दस्तक देकर अपहृत छात्रा के साथ ही अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं । जहां से उन्हें आश्वासन तो मिला लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से उनकी चिंता बढ़ गई है । बताते चलें कि बीते 4 मार्च 2020 को अपहरण कर्ताओ ने थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को भरी दुपहरी उस समय अपहृत कर लिया जब वह अपनी सहेली के साथ एक कालेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र पर इण्टर मीडिएट की परीक्षा देने जा रही थी । छात्रा के साथ चल रही उसकी सहेली ने घटना से अपहरण किए जाने की सूचना मिलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई । साथ में रही सहेली ने परिजनों को बताया कि अपहरणकर्ताओ ने उसे सिफ्ट डिवायजर कार में जिस पर पंजीयन संख्या डी एल बी सी ए जेड 7233 लिखा था पर जबरिया बैठा कर जंघई की ओर गये है । सहेली ने अपहरणकर्ताओं में एक की पहचान राहुल सिंह चौहान के रूप में किया है ।जिसका ननिहाल जमुनीपुर नड़़ार निवासी चित्र सेन सिंह चौहान पुत्र राम शिरोमणि चौहान के यहां बताया है । अपहरण की सूचना से परेशान परिजन पहले तो खुद ही छात्रा की तलाश शुरू कर दिया लेकिन बिफल रहने पर बीते 04 मार्च 2020 को ही मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस को नामजद तहरीर देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई । छात्रा के पिता की तहरीर पर मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने मुकदमा अपराध संख्या 0052 धारा 366 के तहत नामजद पंजीकृत कर लिया । नामजद मुकदमा दर्ज करने के लगभग 20 दिन बाद भी मुंगराबादशाहपुर पुलिस छात्रा की बरामदगी तो दूर उसकी सुराग तक नहीं लगा सकी । जिससे परिवार के लोग किसी अनहोनी घटना की आशंका में हलाकान है । इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्तों का लोकेशन मिल गया है । लेकिन कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपहृत छात्रा की बरामदगी नहीं की जा सकी है । स्थिति में सुधार होते ही अपहरणकर्ताओं को गिरफतार कर लिया जाएगा । फिलहाल छात्रा के अपहरण किए जाने के एक पखवाड़े बीत जाने के बाद भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में किसी अनहोनी घटना की आशंका के साथ ही पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोष है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More