दो दिवसीय विवेचना निस्तारण अभियान में अव्वल बीकापुर कोतवाली
शिव कुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या।दो दिवसीय विवेचना निस्तारण अभियान के तहत अयोध्या पुलिस ने 2 दिन में 162 मुकदमों के विवेचना का किया निस्तारण किये जिनमें से 139 मुकदमों में लगा आरोप पत्र और 23 मुकदमों में लगाई गई फाइनल रिपोर्ट।सबसे ज्यादा कोतवाली बीकापुर में 24,कोतवाली अयोध्या में 23, पूराकलंदर में 21, इनायतनगर में 18,कोतवाली नगर में 13 व कैंट में 11 मुकदमों का हुआ निस्तारण। अभियान के तहत सर्वाधिक मुकदमों का निस्तारण कर कोतवाली बीकापुर पुलिस रही अव्वल।
