भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सस्कृंति को बचाने के लिए सस्कृंत भाषा का संरक्षण व संर्वधन जरूरी – रजनीश शर्मा

0 20

जयपुर । मनोहपुर कस्बे के पुरानी सडक पर स्थिति राजकीय श्री धूलेश्वर आर्चाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे त्रिवेणी धाम के संत श्री राम रिछपाल दास महाराज के सानिध्य मे छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि शाहपुरा चिकित्साल्य के डाँ रजनीश शर्मा,थे। अध्यक्षता एयू फाइनेंस बैंक केसिनियर वाइस प्रसिडेंट सुल्तान पलसानिया ने किया । विशिष्ट अतिथि काग्रेंस खेलकूद के प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव राजेश हलसर एवं रणवीर सेवा समिति के अध्यक्ष विजय चौहान थे। छात्र संघ कार्यालय का

संत रिछपाल दास महाराज ने फीता काटकर उद्घाटन किया। महाराज श्री ने कहा कि सस्कृंत भाषा सभी भाषाओं मे श्रेष्ठ है। और इसका अध्ययन करने वाले विद्वान होते है। डाँ रजनीश शर्मा ने कहा की भारतीय सस्कृंति को बचाने के लिए इसका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समस्या के उपेक्षा मे चलते सस्कृंत की स्थिति दयनीय है। इसमे सुधार की जरूरी है । उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वछता के बारे मे बताया। छात्र संघ के पधाधिकारयो को मन्दिरो मे सफाई करने की शपथ दिलवाई। एयू बैंक के वाईस प्रसिडेंट सुल्तान पलसानिया ने महाविद्यालय की मांग पर पांच सिमीटेंड कुर्सियां लगवाने का आश्वासन दिया । प्रार्चाय सीताराम शर्मा ने बताया कि विद्यालय मे करीब 650 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है । इसके अतिरिक्त यहाँ एनसीसी व खेल प्रतियोगितायो के आयोजनो मे छात्रों की सक्रिय भागीदारी रहती है ।मनिष, ललित शर्मा, डाँ संजय यादव छात्र संघ अध्यक्ष बलराम गुर्जर, संघ उपाध्यक्ष मिनाक्षी र्वमा ,संघ महासचिव करण सिंह यादव, संघ सचिव सीताराम गुर्जर मोजूद रहे।
एनसीसी सदस्यों का सम्मान भी किया गया और सास्कृंतिक कार्यक्रम हुए । छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम मे लक्ष्मी राजपूत ने महाराणा प्रताप के जीवन पर कविता गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । उन्हें महाविद्यालय की ओर से 500 रू का पुरस्कार दिया गया।।
रिपोर्टर निशान्त शर्मा

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More