ब्रेकिंग न्यूज़,नगर व्यापार मंडल के महामंत्री पद का चुनाव जारी
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर में नगर व्यापार मंडल चुनाव को लेकर 4 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी घोषित हो चुके थे, शेष महामंत्री पद के चुनाव में दो प्रत्याशी अतहर जिया और शिवकुमार आमने सामने है, इसी चुनाव को लेकर मां काली जी के मंदिर के प्रांगण में चुनाव प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से शुरू हो चुकी है और 3:00 बजे तक होगी। जहां इस बात को लेकर काफी



सर गर्मी और राजनीतिक माहौल बना हुआ था वही व्यापारी मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं! इस चुनाव का परिणाम शाम 4 बजे तक आने की संभावना है, चुनाव अधिकारी के रूप में राजकुमार नेता जी, विश्वामित्र उमर वैश्य, अनिल जायसवाल, पूर्व नगर चेयरमैन कपिल मुनि, पत्रकार दीपक शुक्ला, ज्ञासुद्दीन, राजीव केसरी, विजेंद्र जायसवाल, रंजीत , राजेश श्रीवास्तव, मनोज मोदनवाल हैं।
