भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जरूरत मंदो मे 350 कंबल बांटा गया

0 15

मुंगरबादशाहपुर, जौनपुर । मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के नरायनडीह ग्राम में वज्र ईंट उद्योग के मालिक एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र के 350 गरीबों को ठंढ से बचाने के लिए कम्बल बांटा । कंबल वितरण कार्यक्रम के मौके पर सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि सर्दी के मौसम मे गरीबों, असहायों मे कंबल

देना यही सच्ची सेवा है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों को ऐसे पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए । सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें समाज के गरीबों की मदद करना चाहिए यदि समाज के सभी सम्पन्न लोग गरीबों के उत्थान के लिए प्रयास करें तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी और समाज मे जागरूकता फैलेगी । उन्होंने कहा कि हमें जो कुछ भी मदद करनी हो स्वयं उनके बीच पहुंचकर उन्हें लाभान्वित करें। इस अवसर पर नागेंद्र बहादुर सिंह,विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह,वरिष्ठ पत्रकार व विहिप जिलामन्त्री विशम्भर दूबे सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More