जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के औचक निरीक्षण में गायब मिलने पर दो अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया
रिपोर्ट,, सुनील मिश्रा, जिला संवाददाता जौनपुर
जौनपुर । परिषदीय स्कूलों की बदहाली दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के औचक निरीक्षण में गायब मिलने पर दो अध्यापकों को निलंबित कर दिया है।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राजेश कुमार सिंह तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा की सहायक अध्यापिका कामना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। सूत्रों के मुताबिक राजेश कुमार सिंह ठर्रा अब हाईकोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं चंद दिन पहले देखा गया था एक बड़े नेता के संरक्षण की चर्चा है कुछ दिन पहले अदालत को धोखा देकर अपने पक्ष मे आदेश भी करवा लिये है चंद दिन पहले मोबाइल रिकाडीं भी वाइरल हुई थी काले कारनामों की हरिजन की जमीन पर महा विद्यालय चला रहे हे व फर्जी तरीके से कुटरचना करके बी टी सी विद्यालय भी चला रहे हैं जौनपुर शहर में जमीन प्लाटीं का धन्धा करके लोगों को बहका फुसलाकर पार्टनर बनाकर उनकी मोटी रकम हजम करने की कवायद में लगे हैं जो की चर्चा का विषय क्षेत्र में बना है ।
