प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन की तैयारी जोरो पर
वाराणसी । विगत वर्ष रोहनिया छेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरऊर मे प्रधानमंत्री जी के आगमन पर रूम टू रीड संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे विद्यालय के बच्चो के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपना जन्मदिन मनाया था ,उस कार्यक्रम मे मोहनसराय प्राथमिक विद्यालय के पॉच छात्र-छात्राएं विनीता ,नैन्सी, बैवी,अंश पाण्डेय,व राज श्रीवास्तव शामिल थे । वही बच्चे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन १७ सितम्बर को यादगार बनाने के उद्देश्य से विद्यालय मे भव्य सजावट व ग्रिटिंग व विभिन्न प्रकार के पकवान की तैयारी जोरो से शुरू कर दिया है । प्रधानाध्यापिका श्रीमती ज्योत्सना सिंह व


सभी शिछकगण प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन की तैयारी मे बच्चो का सहयोग कर रही है। प्रधानाध्यापिका श्रीमती ज्योत्सना सिंह ने बताया कि बच्चे प्रधानमंत्री जी को अपना आदर्श मानते हुए उनके जन्मदिन की तैयारी कर रहे है । हम सभी शिछक इससे काफी उत्साहित है कि बच्चे प्रधानमंत्री जी के आदर्श पर चलने व उनसे प्रेरणा ले कामयाबी हासिल करेगे । सभी बच्चे १७ सितम्बर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को धूमधाम से मनायेगे। वही ग्राम प्रधान मोहनसराय श्रीमती कुसुम उपाध्याय ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन पर ढेरो शुभकामनाएं देते हुए बच्चो के प्रति शुभकामना व्यक्त किया है ।
