रोजगार सेवकों का 17 सितंबर को लखनऊ मे एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन
मुंगरा बादशाहपूर , जौनपुर ।रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गीता कनौजिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 17 सितंबर को लखनऊ में माधव सभागार सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर लखनऊ में रोजगार सेवक संघ की एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है । सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह उपस्थित होंगे । श्रीमती गीता कनौजिया ने सभी रोजगार सेवकों से अनुरोध किया है कि उपरोक्त कार्यक्रम स्थल पर भारी से भारी संख्या मे पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाये ।
