दिल्ली । पाकिस्तान ने एक हफ्ते में 60 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय चौकियों पर फायरिंग कर रहे हैं। बीते रविवार को पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस फायरिंग में स्थानीय लोग घायल हो गए। अब तक पाकिस्तान मेंढर, राजौरी और पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में फायरिंग कर मोर्टर दाग चुका है।
भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की पांच चौकियां नष्ट हुईं थीं। वायुसेना की कार्रवाई के बाद भारत पाक सीमा पर काफी तनाव बढ़ गया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं।