भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी ने अबुल कलाम, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, प्रताप बहादुर इण्टर कालेज के परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

0 14

शिवगढ़, प्रतापगढ़ । उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा पूर्वान्ह में जनपद प्रतापगढ़ के तहसील सदर के अबुल कलाम आजाद इण्टरमीडिएट कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं प्रताप बहादुर इण्टर कालेज प्रतापगढ़ सिटी विद्यालयों में आयोजित हाईस्कूल संगीत गायन परीक्षा का औचक निरीक्षण किये। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा अबुल कलाम आजाद इण्टरमीडिएट कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कक्ष सं0-01 में परीक्षा चल रही थी जिसमें 08 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि उक्त परीक्षा में कुल 09 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित है तथा शेष 08 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि अनुपस्थित परीक्षार्थी के सम्बन्ध में सम्बन्धित रजिस्टर आदि में तत्काल प्रविष्टि अंकित करते हुये अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि समर पाण्डेय के प्रवेश पत्र में उसके स्थान पर लड़की का फोटो छपा हुआ है उक्त छात्र से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि उसके पास कोई दूसरा पहचान पत्र यथा आधार कार्ड आदि नही है। इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थी का चिन्हांकन कर तत्काल उनकी सही फोटो का पहचान कर निर्गत कराने हेतु तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। विद्यालय के कन्ट्रोल रूम कक्ष में लगे सी0सी0टी0वी0 को देखने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि परीक्षार्थी इधर-उधर देख रहे हैं तथा उपस्थित कक्ष निरीक्ष शिव बहादुर सिंह द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि उक्त कक्ष निरीक्षक के स्थान पर दूसरा कक्ष निरीक्षक तत्काल तैनात किया जाये, साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि विद्यालय को तत्काल अति संवेदनशील केन्द्र की सूची में अंकित करते हुये नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
राजकीय बालिका इण्टर कालेज के निरीक्षण में तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट राजकुमारी मौर्य बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर अनुपस्थित रही, मौके पर उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापक गरिमा श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि राजकुमारी मौर्य अभी तक नही आयी है। जिस पर जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर के एक दिन के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुये मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी का

स्पष्टीकरण प्राप्त कर जिलाधिकारी के समक्ष एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि केन्द्र की कक्ष निरीक्षक पूनम श्रीवास्तव द्वारा परिचय पत्र को अपने पर्श में रखा गया था जबकि उन्हें परिचय पत्र अपने गले में पहनना चाहिये था। मौके पर उपस्थित कक्ष निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि परिचय पत्र को तत्काल अपने गले में पहने, साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित परीक्षा में तैनात समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापक/कक्ष निरीक्षक एवं परीक्षा में लगे हुये समस्त कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान परिचय पत्र अपने गले में अनिवार्य रूप से लगाने हेंतु अपने स्तर से निर्देशित करना सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार प्रताप बहादुर इण्टर कालेज प्रतापगढ़ सिटी के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कन्ट्रोल कक्ष में स्थापित सी0सी0टी0वी0 के वॉइस रिकार्डर से आवाज स्पष्ट सुनाई नही दे रही है जिस पर पर केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी के वॉइस रिकार्डर को तत्काल ठीक कराया जाये ताकि सही आवाज की रिकार्डिंग हो सके। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्र पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे एवं वॉइस रिकार्डर की अपने स्तर से जांच करा लें और जिनमें कमी परिलक्षित हो उन्हें तत्काल ठीक कराया जाये। निरीक्षण के दौरान मो0 अनीस भी उपस्थित रहें।
अशोक शुक्ला शिवगढ़ प्रतापगढ़ की रिपोर्ट

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More