भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

श्रीराम कथा मे भक्ति की बयार

0 12

शिवगढ़, प्रतापगढ़ । श्रीराम जानकी मंदिर बरहदा में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है । समाजसेवी पंकज मिश्र द्वारा आयोजित श्रीराम कथा श्रवण को सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण पहुंचकर राम नाम की गंगा में गोता लगा रहे हैं । शुक्रवार को पांचवे दिन श्रीराम – सीता विवाह उत्सव की कथा हुई । अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका शशि प्रभा जी ने प्रसंग को बड़े ही मार्मिक ढंग से वर्णित किया । उन्होंने कहा कि मुनि विश्वामित्र का आदेश पाकर अनुज लक्ष्मण के साथ श्रीराम जनकपुरी का भ्रमण किया । वहीं जनक दरबार में सीता स्वयंवर की

तैयारियां पूरी हो चुकी थी । देश विदेश से राजा महाराजा आए । राजा जनक के प्रण के अनुसार शिव धनुष को उठाने वाले के साथ ही सीता का विवाह होगा । जब सभी राजा धनुष उठाने में असफल हो गए तो जनक की निराशा देखकर मुनि विश्वामित्र ने श्रीराम को धनुष तोड़ने का आदेश दिया । जैसे ही श्रीराम ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई तो पूरे दरबार में जय जयकार होने लगी । शिव धनुष भंग के बाद परशुराम के क्रोध की कथा का भी वर्णन हुआ । उधर अवधपुरी में विवाह की सूचना भेजी गई । राजा दशरथ बारातियों के साथ जनकपुरी पहुंचे उत्साह पूर्वक राम सीता विवाह हुआ । यहां सजी राम सीता की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी । यह दृश्य देख पूरे पंडाल में उत्सव का माहौल रहा । उपस्थित श्रोताओं को आयोजक पंकज मिश्र द्वारा प्रसाद वितरण कराया गया । यह कथा 9 फरवरी तक चलेगी 10 फरवरी को महाप्रसाद वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More