भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा मेरा एक ही लक्ष्य है शिक्षा और सिंचाई – बामनियां

0 12

बांसवाडा ब्युरो अरूण जोशी की रिपोर्ट
बांसवाड़ा । क्षेत्र के लोगो ने मुझ पा विश्वास कर जो विजयी दिलायी है अब मुझे जनता के काम करने है- खडिया बुधवार को जनजाति मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार कुशलगढ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उन्हे फूल मालाओ से लाद दिया इसके पश्चात् एक आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि कुशलगढ क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नही छोडी जायेगी उन्होने कहा कि जहां विकास के

कार्य के लिए जितना रूपया देना पडेगा वह सरकार से मंजूर करवाकर लाया जायेगा। उन्होने कहा कि पीपलोन कुंडिया तालाब की नहरो के लिए भी शीघ्र ही बजट का आवंटन करवा दिया जायेगा। उन्होने कहा कि मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है शिक्षा और सिंचाई है। उन्होने कहा कि नगर की सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए भी बजट का शिघ्र आवंटन कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि आपने व मुख्यमंत्री गहलोत ने जो मुझ पर विश्वास किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगां तथा क्षेत्र की समस्याओ के समाधान के लिए तत्पर रहूंगा मेरा कुशलगढ से बहुत पूराना लनगाव है। बामनियां ने कहा कि सिंचाई के लिए एनीकट व तालाब बनाये जायेगे तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियो को कहूंगा कि वे क्षेत्र की सर्वे कर शीघ्र ही तखमीना बनाकर प्रस्तुत करे इसके लिए शीघ्र ही राशि आवंटित करूंगा। उन्होने कहा कि कोटडा पुलिया निर्माण व गहलोत सरकार के कार्यकाल केक दौरान नगर की सब्जीमंडी को व्यवस्थित करने के लिए जो बजट आवंटित हुआ था उसे पुनः आवंटित करवाया जायेगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बनते ही बिना जनता की ममांग किये पेंशन की राशि में वृद्धि की है तथा बिजली के दाम नही बढाने का जो संकल्प है तथा वन भूमि के पट्टे शीघ्र ही आवंटित किये जायेगे। उन्होने मोदी व भाजपा सरकार परर कटाक्ष करते हुए कहा कि जीएसटी व नोटबंदी के कारण व्यापार में मंदी आयी जिसका परिणाम जनता जानती है। उन्होने कहा कि मुझे आगामी लोकसभा,पंचायत व नगरपालिका में कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान किया। बामनियां ने कहा कि महेश दासाब जैसे राष्ट्रीय नेता है जिनका मार्ग दर्शन हमें आगे भी मिलता रहेगा।
विधायक रमीला खडिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझ पर विश्वास कर जो विजयी दिलाई है अब मुझे आमजन के कार्य करने है। मैं बिना भेदभाव से जनता के हितो के लिए सदैव तत्पर रहूंगी तथा सरकार की जनहित की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाउंगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री महेश जोशी,पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा,पूर्व विधायक कांता भील,पीसीसी सदस्य हसमुखलाल सेठ,नपा प्रतिपक्ष नेता रजनीकांत खाबिया, ब्लाॅक अध्यक्ष जयंतिलाल कोवालिया,नगर मंत्री कांिितलाल तलेसरा,पूर्व नपा अध्यक्ष राघवेश चरपोटा,नगर महामंत्री रमेश तलेसरा,उपाध्यक्ष अशोक श्रीमार,युवा नेता डाॅ प्रवीण कटारा,सरपंच छगनलाल खडिया,रोहित खडिया,विजयसिंह खडिया,रमेश पंचाल,अब्दुल गफार,जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट हवसिंह कटारा,महेश कटारा,महेन्द्र खाबिया,महेन्द परमार,संजय राजपूत आदि ने संबोधित किया। संचालन हंसमुखलाल सेठ,आभार रमेश तलेसरा ने माना।
इसके पूर्व बामनियां जोगडीमाल,खजूरा,कोटडा,भीमपुरा,मुंदडी होते हुए नगर के वार्ड न.13 में पहुंचे जहां रेली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरे जहां लोगो ने भव्य स्वागत किया दूसरी और विधानसभा प्रभारी महेश कटारा ने अपने साथीयों के साथ महाविद्यालय की समस्याओ से मंत्री बामनियां को एक ज्ञापन दिया। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रमणलाल मईडा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जहां बामनिया ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More