भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी ने ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ पुस्तक का किया लोकार्पण

0 9

अशोक शुक्ला की रिपोर्ट
शिवगढ़ प्रतापगढ । स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ पर्यावरणविद् एवं सुप्रसिद्ध लेखक डॉ0 राधेश्याम मौर्य द्वारा लिखी पुस्तक का लोकार्पण जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत अभियान पुस्तक की सराहना करते हुये कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आदर्श शिक्षक सम्मान से अलंकृत डा0 राधेश्याम मौर्य पर्यावरण स्वच्छता सहित विभिन्न विषयों पर पुस्तकें लिखी हैं, जो समाजोपयोगी है, ऐसा करके डा0 राधेश्याम मौर्य सरकार की योजनाओं

को बढ़ावा दे रहे है, ऐसे लेख और शिक्षक को सम्मानित किया जाना चाहिये। उन्होने कहा कि पुस्तक की भाषा सरल है, प्रतापगढ़ की स्वच्छता से सम्बन्धित दो अध्याय इसमें शामिल है निश्चय ही यह कार्य सराहनीय है।
ज्ञातव्य है कि डा0 राधेश्याम मौर्य द्वारा लिखित अब तक 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। लेखक तथा पर्यावरण के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिये इनको प्रधानमंत्री, माननीय राज्यपाल सहित प्रतिष्ठित जन सम्मानित कर चुके है।
लोकार्पण के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति के सदस्य डा0 दयाराम मौर्य ‘‘रत्न’, इंजी0 राम अचल मौर्य, शिक्षक अनिल कुमार मौर्य, शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य एवं चन्द्र प्रकाश सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More