इनाम मे मिले एक लाख रूपए एस.पी. ने अनाथ आश्रम में पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा के लिए दान कर दी
अलीगढ । अक्सर पुलिस प्रशासन और अफसरों की लापरवाही और गैर जिम्मेदारी की खबरे सामने आती हैं। लेकिन इस मामले में न ही पुलिस अधिकारी ने केस सुलझाया बल्कि ईनाम में मिले पैसों को अनाथ बच्चों को दान करके मिसाल भी पेश की है। चोरी के एक मामले में खुलासे के सात महीने बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने बुधवार को एक लाख रुपये का इनाम पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को दिया।
सपा नेताओं संग सुमन एसपी आफिस पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और उनकी

टीम का सम्मान किया। पुरुस्कार के रुप में मिले एक लाख रुपये तुरन्त ही एसपी ने अनाथ बच्चों की संस्था मातृ छाया केन्द्र को देने इच्छा जाहिर की।
ज्ञात हो कि सादाबाद क्षेत्र के गांव बहरदोई में पूर्व केन्द्रीय मंत्री/ सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के घर में अक्टूबर 2017 में चोरी हुई थी। घर में रखे 18 लाख रुपये चोर पार करके ले गये थे। सादाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस टीम ने करीब दस दिन के अंदर ही चोरी का खुलासा ही नहीं किया बल्कि मुकदमे में दर्ज 15 लाख रुपये की बजाय 18 लाख रुपये बरामद किये थे। इस चोरी में पूर्व मंत्री के गांव के ही पांच लोग निकले। चार लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। एक आरोपी आज भी फरार है।
बुधवार को रामजी लाल सुमन, पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल अपने काफी कार्यकर्ताओं के साथ एसपी आफिस पहुंचे। वहां उन्होंने एसपी और एसओजी टीम का स्वागत किया। नगद पुरुस्कार के रुप में एक लाख रुपये का इनाम दिया,लेकिन एसपी ने यह राशि अपनी टीम में बांटने की बजाय उसे माृत छाया केन्द्र हाथरस के अनाथ आश्रम में पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा के लिए दान कर दी।
