भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

राजनैतिक दबाव के चलते हर्ष शाख के ऊपर नही हो रही कोई कार्यवाही

0 34

धूमा(सिवनी) । पिछले पखवाड़े भर से स्थानीय एवम क्षेत्रीय नागरिक धूमा में स्थित एक हर्ष शाख सहकारी मर्यादित जबलपुर के नाम से फर्जी बैंक बनाकर लगभग स्थानीय 20-25 एजेंट बनाकर लोगों को फर्जी तरीके से झांसे में लेकर गरीब मजदूर वर्ग से 10,20,30,50,100,रुपये प्रतिदिन वसूली की जाती थी और डेली डायरी पूर्ण होने पर पैसा वापस करने का आश्वासन लोगों को दिया जाता था,जब उपभोक्ता अपना पैसा लेने धूमा स्थित हर्ष इंटरप्राइजेज पहुँचे तो एजेंटों ने पैसा देंने में आनाकानी की फिर बताया कि बैंक बन्द हो गयी है,डायरी

में दिए गए फोन नम्बर पर फोन करने पर कोई उत्तर नही मिलने पर उपभोक्ताओं ने स्थानीय शाखा में हंगामा शुरू कर दिया और अपने जमा पैसों की मांग करने लगे।

उपभोक्ताओं ने उठाये पुलिस प्रशासन पर सवाल-: परेशान उपभोक्ता जब इस ठगी और धोखाधड़ी की शिकायत करने धूमा थाना पहुचे तो शिकायतकर्ताओं की शिकायत भी दर्ज नही की गई,बल्कि उपभोक्ताओं से आवेदन लेकर धूमा थाना द्वारा ओपचारिकता कर दी गयी जैसे जैसे लोगों को जानकारी होती गयी वैसे वैसे लोग इसकी शिकायत दर्ज कराने धूमा थाना पहुंचने लगे करीब सैकडों उपभोक्ताओं से आवेदन लेकर मामले से पल्ला झाड़ लिया गया।कुछ बुद्धिजीवीओं ने चर्चा में बताया कि उक्त हर्ष शाख सहकारी मर्यादित जबलपुर की शाखा हाथीताल कॉलोनी में स्थित है और उक्त बैंक का पंजीयन स.प.ज./पंजीयन/07/304 मुख्य कार्यालय जबलपुर में स्थित है उक्त बैंक की शाखा के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा (अल्लू)झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक हैं शायद इसी कारण से राजनैतिक प्रभाव और दबाव के चलते उक्त बैंक के प्रबंधक पर मामला दर्ज नही किया जा रहा है और न ही कोई कार्यवाही ही की जा रही है।

स्थानीय एजेंटो ने भी की शिकायत कार्यवाही की मांग-:उक्त धोखाधड़ी और गबन के मामले में स्थानीय एजेंटों ने भी बरगी, जबलपुर के एजेंटों के साथ पुलिस अधीक्षक जबलपुर को शिकायत देते हुए बताया कि उक्त संस्था अपने सदस्यों को घरेलू आवश्यकताओं के सामान आसान किस्तों में तथा जमा राशि मे 9 प्रतिशत मासिक किश्त पर उपलब्ध कराती है उक्त संस्था ने अपने वसूली कार्य हेतु एजेंट नियुक्त किये गए हैं जो कमीशन पर प्रतिदिन रुपयों की वसूली करते हैं,और उक्त संस्था के वसूली एजेंट हैं।उक्त संस्था के प्रबंधक द्वारा अपने सदस्यों से जमा कराए गये रूपयों की प्रतिदिन वसूली अपने एजेंटों के माध्यम से संस्था के खाते में नियमित रूप से जमा कराई जाती है,किन्तु संस्था प्रबंधक द्वारा अपने एजेंटों को विगत पांच माह से कमीशन/वेतन नही दिया जा रहा है एवम फरवरी माह 2016 से पी.एफ.10प्रतिशत के हिसाब से काटा जा रहा है,वसूली कम होने पर प्रतिव्यक्ति 1000/ रुपये भी काटे जाते हैं। पिछले महीने से जिन उपभोक्ताओं की डायरी पूर्ण हो गयी थी उन्हें पैसे वापस करने जब जबलपुर शाखा से संपर्क किया गया तो कोई जवाब नही मिला और कार्यालय जाकर देखा तो ताला लटका मिला।

शाखा प्रबंधक ने एजेंटों को दी थी भाग जाने की धमकी-:एजेंटों ने बताया कि हम सब लोग हर्ष साख सहकारिता मर्यादित शाखा धूमा में काम करते हैं ये शाखा विगत 2007 से चल रही थी । हम लोग एक वर्ष के लिये जनता का खाता खोलते थे हमारे मालिक एक वर्ष पूरा होने पर खाता धारको को जमा रकम के साथ 9% मुनाफा मैनेजरों के द्वारा खाताधारकों को भुगतान करते थे। लेकिन एक साल से खाताधारको एव वसूली करने वाले एजेंटों को परेशान कर रहे है प्रबंधक हम लोगो को धमकी देता था कि वसूली नही करोगे तो मैं भाग जाऊंगा। हम लोगो से जब खाता धारक पैसे मांगने लगे तो मालिक से हम लोगो ने जनता की पैसे वापसी की बात की तो मालिक गायब हो गया ।
जबलपुर आफिस जाकर देखा तो वहां ताला बंद घर से भी बच्चों सहित फरार है फोन बंद है ।जबलपुर मैं हम सभी एजेंट धूमा शाखा बरगी शाखा एव जबलपुर शाखा के सभी एजेंट लोग माननीय आई जी महोदय डी आई जी महोदय पुलिस अधीक्षक महोदय सी एस पी महोदय थाना प्रभारी गोरखपुर मैं आवेदन देकर जांच करने की फरियाद कर रहे हैं लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही,हमारा जो मालिक है वह एक रसूकदार नेता है वह भाजपा झुग्गी झोपड़ी का प्रदेश संयोजक है।उसकी बड़े लोगो से पहचान और संबंध है,हम आप मान्यवर से निवेदन करते हैं कि हम गरीब मजदूरों की विनती सुनकर हमें न्याय दिलाने की दया करें।

धूमा क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ की ठगी-:उक्त ठगी मामले में स्थानीय एवम क्षेत्रीय ग्रामीणों में करीब 50-60 जमाकर्ताओं ने भारी संख्या में धूमा शाखा के कार्यालय पहुंचकर पहले तो हंगामा किया फिर धूमा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की बात रखी पर थाना प्रभारी ने रिपोर्ट लिखने से साफ मना कर दिया,और आवेदन लेकर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली शिकायत कर्ताओं ने इस बात की भी शिकायत मुख्यमंत्री 181 में भी की और आवश्यक कार्यवाही की मांग की।शिकायत कर्ताओं ने बताया कि करीब करीब ड़ेढ़ करोड़ रुपये धूमा सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जमा कराए थे जो हम सभी की गाड़ी मेहनत की कमाई है।इस हेतु हम उचित कार्यवाही कि मांग करते हैं।

इनका कहना है-: रोहित डोंगरे थाना प्रभारी धूमा-:मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।

सुनीता बाई पीड़ित उपभोक्ता-:मजदूरी करके पैसा इकठ्ठा कर हमने जमा कराया था अब हमें पैसा नही मिल रहा है थाने में रिपोर्ट भी नही लिखी जा रही।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More