इग्लिश मीडियम परिषदीय विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया उदघाटन
रिपोर्ट- बृजश गुप्ता
श्रावस्ती । श्रावस्ती जिला अतिपिछड़ा होने पर योगी सरकार ने श्रावस्ती जिले के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए परिषदीय विद्यालयो मे इग्लिश मीडियम की पढ़ाई पर बल दिया था। जिसके क्रम मे जिलाधिकारी दीपक मीणा तहसील इकौना के मझौवा सुमाल पहुॅचे जहाॅ पर विद्यालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर मौजूद शिक्षको को निर्देश दिया कि पूरी लगन के साथ इग्लिश मीडियम पद्धति से विद्यालय को संचालन करे ताकि स्कूल मे आने वाले नौनिहालो को इग्लिश मीडियम की जानकारी हो सके। सरकार की मंशा है कि अग्रेजी मीडियम पढ़ाई के माध्यम से गरीब परिवार के बच्चो को

निःशुल्क शिक्षा मिल सके ताकि उन्हे भी समाज मे बराबरी का हक मिले। प्राइवेट विद्यालयो मे पढ़ने वाले बच्चो से वह स्वयं को कम न आक सके। हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि पूरी निष्ठा के साथ सरकार की मंशा को पूरी ईमानदारी के साथ साकार करे ताकि श्रावस्ती जनपद प्रदेश मे मे उदाहरण के तौर पर जाना जा सके। इस अवसर पर जिलाबेसिक शिक्षा अधिकारी श्रावस्ती दीपिका चर्तुवेदी, डा0गौरव,एबीएसए इकौना, एनपीआरसी समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
