भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

हादीहाल के सभागार में ग्राम स्वराज दिवस मनाया गया

0 24

प्रतापगढ़ । जिलाधिकारी श्री शम्भु कुमार की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज दिवस का आयोजन आज तुलसीसदन हादीहाल के सभागार में किया गया। ग्राम स्वराज दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतापगढ़ कुंवर हरिवंश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री एक गरीब घर के होने के कारण उन्हें पता था कि हमारी माँ बचपन में चूल्हे में खाना बनाती थी जिसे प्रधानमंत्री

बनने के बाद उन्हें बचपन की बाते याद आयी और उन्होने गरीब घर की महिलाओं के लिये उज्जवला योजना के तहत ग्रामीण ईलाकों में गैस कनेक्शन दिलाकर चूल्हा फूकने से मुक्त कराया और हर गांव में बिजली पहुॅचाने के लिये सौभाग्य योजना के तहत हर गांव में बिजली पहुॅचायी जा रही है। मा0 प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का यह लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव में बिजली पहुॅचायी जाये। उन्होने कहा कि अगर कोई सरकारी योजनाओं के लिये कोई पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत करें उसके खिलाफ तुरन्त कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ में 43 गांवों का चयन ग्राम स्वराज योजना के लिये चयनित किया गया है। मुख्य रूप से गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है और अलग-अलग तिथियों में ग्राम स्वराज योजना का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि योजनाओं की जानकारी और देने वाले कागजात की पूरी जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होने यह भी कहा कि विचौलिया अगर पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में आपरेशन काया कल्प के तहत कार्य कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि जब तक गांव का विकास नही होगा तब तक देश और प्रदेश का विकास होना असम्भव है। यह अभियान दिनांक 14 अप्रैल से प्रारम्भ है और 05 मई 2018 तक यह अभियान चलाया जायेगा। ग्राम स्वराज दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, इं0 विद्युत एस0के0 सिंह, जिला अग्रणी बैंक के विशेषज्ञ बी0बी0 सिंह ने भी योजनाओं के बारे में ग्रामीण क्षेत्र से आये हुये लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अरविन्द सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सदर, बेलखरनाथधाम, मान्धाता, लक्ष्मणपुर, मंगरौरा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील प्रभाकर ने किया।
—————-
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

अशोक शुक्ला शिवगढ प्रतापगढ़ संवाददाता

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More