भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

960 पेटी बांबे शराब पकड़ी गई

0 16

मुँगराबादशाहपुर ,जौनपुर । थाना सुजानगंज जौनपुर उमरपुर पुलिया के पास 960 पेटी शराब पकड़ी गई । सुजानगंज थाना इंचार्ज हरि प्रकाश यादव अपने पूरे पुलिस टीम के साथ उनके साथ थाँनाध्यक्ष पवारा थानाँध्यक्ष महाराजगंज साथ में एक्साइज इंस्पेक्टर शत्रुधन वर्मा तमाम पुलिसकर्मी के साथ शराब को पकड़ा । शराब गाड़ी में लेकर जा रहे अभियुक्त विनोद सिंह पुत्र

पीतांबर सिंह निवासी मेरी खेड़ा थाना सरेनी रायबरेली अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय हवलदार सिंह निवासी प्रतापगढ़ अभियुक्त विवेक सिंह पुत्र शिव बहादुर निवासी प्रतापगढ़ तीन अभियुक्त शराब के साथ पकड़े गए। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है । एक बड़ी कामयाबी सुजानगंज थाना इंचार्ज को मिली । मुखबिर की निशानदेही पर यह शराब पकड़ी गई ।

राम कुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More