भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

100 नम्बर पर गोली चलने की फर्जी सूचना देने पर गोपीगंज पुलिस ने 02 को भेंजा जेल

0 13

भदोही । शासन के द्वारा आम आदमी के सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई आपातकालीन सेवा Up 100 को कुछ शरारती लोगों के द्वारा मजाक बना दिया गया।ग्राम बिरनोई के 02 लड़कों द्वारा पिछले कुछ दिनों से 100 नं को डायल कर फर्जी-फर्जी घटनाओं की सूचना दी जा रही थी।फिर मोबाइल बन्द कर लिया जाता था।पुनः आज समय 10 बजे प्रातः पकड़े गए (1)परवेश कुमार उपाध्याय (2) निहाल उपाध्याय निवासीगण ग्राम बिरनोई के द्वारा 100 नं को सूचना दी गई कि “गांव में गोली चल रही है ,बड़ी घटना होने की संभावना है”।इस सनसनीखेज सूचना को 100 मुख्यालय लख़नऊ के द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।
श्री सचिन्द्र पटेल पुलिस

अधीक्षक महोदय के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सुनील कुमार वर्मा अपने पुलिस बल और स्थानीय 100 बल के साथ मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल किये।।इस दौरान कॉलर ने अपना मोबाइल बन्द कर दिया।लगभग एक घंटे तक पुलिस हलकान रही।गांव वाले इस तरह की घटना से इनकार कर रहे थे।काफी प्रयासों के बाद दो शरारती लोगो को चिन्हित कर गिरफ़्तार किया गया।दोनों द्वारा यह बताया गया कि पहले भी 5-6 बार हमलोग पुलिस को परेशान करने के लिए मनगढंत सूचना 100 नं डायल कर दे चुके है। पुलिस गांव में आती थी,हमलोग मोबाइल बंद कर पुलिस के आस पास खड़े रहते थे।आज दोनों को विरुद्ध मिथ्या सूचना देने के आरोप में धारा 177 भादवि अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही किया जा रहा है।दोनों के पास से samsung मोबाइल और airtel co का सिम बरामद किया गया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More