संगठन मंत्री पंडित कमल तिवारी को उत्तर प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया
भदोही । राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज दीक्षित एवं राष्ट्रीय सचिव पंडित तपन राजदेव चौबे और प्रदेश अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश मिश्रा एवं भदोही के जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीश तिवारी के अनुमोदन पर भदोही के संगठन मंत्री पंडित कमल तिवारी को उत्तर प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री पंडित कमल तिवारी के नियुक्ति के बाद जिले भर के लोगो मे खुशी का माहौल है । भदोही जिला की टीम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आज जिला कार्यालय

छतमी गोपीगंज में कमल तिवारी का स्वागत किया गया एवम उनको बधाइयां दी गई । स्वागत में पंडित अंबरीश तिवारी, अमित मिश्रा ,अखिलेश दुबे ,साधु तिवारी, ऋषि शुक्ला, सूरज मिश्रा, रत्नेश तिवारी ,विवेक मिश्रा, शुभम मिश्रा ,शिवम शुक्ला, जय प्रकाश शुक्ला, हर्ष मिश्रा, अभय पाठक, गोलू पांडे, सुनील पांडे ,नागेंद्र दुबे, प्रकाश शुक्ला ,विपिन तिवारी ,दीपक शुक्ला ,गोलू शुक्ला ,सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।
