भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शॉर्ट सर्किट से रिहायशी मकान और छप्पर जलकर हुए खाक, सिलेंडर फटने से गांव में मची अफरा-तफरी

0 22

शिवगढ़, प्रतापगढ़ । विकासखंड बेलखरनाथ धाम गांव गोवाई थाना कन्हैया तहसील पट्टी का मामला है बीती रात रात 12:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण छप्पर में लगी आग से गैस सिलेंडर फटने से गांव में अफरा-तफरी मच गई । आग से पांच परिवारों का बहुत बड़ा नुकसान हो गया । पहला मोहन सरोज विपिन सरोज सचिन सरोज पन्नालाल सरोज कल्पनाथ सरोज घर में हुआ हादसा । आगजनी के शिकार हुए परिजन के मुताबिक एक मोटरसाइकिल 33300 नगदी पांच साइकिल जेवरात खाद्य सामग्री कपड़े बर्तन आदि सामग्री

जलकर हुई खाक हो गई । देखते ही देखते आग बेकाबू होकर पांच रिहाइशी छप्पर मकान को चपेट में ले लिया। जिससे सब कुछ जलकर खाक हो गया । आगजनी की घटना को लेकर ग्रामीण वासियों में भारी भीड़ जमा हुई है और सहयोग के लिए ग्राम प्रधान पति प्रधान लड्डू ने कहा सब लोग मिलकर सहयोग के साथ ₹5000 नगदी देने का आश्वासन दिया है । पीड़ित पक्ष को सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड आग बुझाने के लिए पूरा प्रयास किया । यदि फायर बिग्रेड मौके पर ना पहुंचती तो गांव के दर्जनों मकान ग्रामीणों के आग के चपेट में हो सकते थे । कैसे होगी बेटी की शादी गुड्डन की शादी दिनांक 24 अप्रैल हर्ष उल्लास के साथ होना सुनिश्चित था लेकिन आग की लपटों ने खुशियों पर गम के बादल मंडराने लगे । विद्युत शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग के चपेट में आने से उसमें रखा गैस सिलेंडर फटने से गांव में दहशत का माहौल छा गया था अनहोनी की बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था । मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव आग से लाखों रुपए की हुई नुकसान का जायजा लिया । परिजनों ने उप जिलाधिकारी पट्टी को घटना की जानकारी दी है । देखना यह है कि शासन आग से हुई लाखों रुपए के नुकसान की भरपाई कैसे करता है । आग बुझाने के समय विपिन कुमार मामूली झुलस गया जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है ।
अशोक शुक्ला शिवगढ़ प्रतापगढ़

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More