निजी नर्सिंग होमो मे भ्रूण हत्या कराने का ठेका नर्सिंग होम संचालक लेते है
शिवगढ़, प्रतापगढ। विकास खंड गौरा के सुल्तानपुर बाजार में शनिवार को हमारी टीम ने पाया कि डा. शेखर पटेल द्वारा एक नरसिंग होम चलाया जा रहा है। जहा पर कुल 6 बेड पर मरीज भर्ती किए जाते है। यहां पर आक्सीजन सिलेंडर ब्लड भी एक अंट्रेंड द्वारा मरीज को दिया जा रहा था ।
अस्पताल के संचालक का नाम डा. शेखर पटेल बताया गया जो कि बी फार्मा की ट्रेनिग ले रहे है
संचालक इलाहाबाद किसी काम से गए है। इनका कोई भी पंजीकरण सी. यम.


ओ प्रतापगढ़ कार्यालय से नहीं है।भर्ती मरीज मे दो महिलाएं देखी गई । जानकारी पर मालूम हुआ की यहा पर गर्भ समापन का कार्य भी किया जाता है। यहां पर मेडिकल स्टोर भी चलाया जाता है । विना किसी विधि मान्य डिग्री के अस्पताल की सारी सुविधाएं यही अप्रशिक्षित लोग मरीजों को प्रदान कर गांव की भोली भाली जनता का शोषण करते है । यहीं गाजी की बाग चौराहे के समीप साविया पाली क्लीनिक तथा प्रतिभा अस्पताल जहां पर आप्रेशन ई सी जी पैथोलाजी फिजियो


थेरेपी डिलवरी यक्सरे नेबुला इजर आक्सीजन आदि सेवाएं २४घंटे उपलब्ध का बोर्ड लगा कर मरीजों को भर्ती करके मनमानी तरीके से धन उगाही कर रहे है ।
इन दोनों संस्थानों के संचालक लोग सी यम ओ कार्या लय में अपने पंजीकरण हेतु आवेदन किया है ऎसा जानकारी संचालकों ने दिया है। आगे संचालकों ने बताया कि सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी बीच बीच में स्वास्थ्य विभाग

के अधिकारियों को सुबिधा शुल्क देनी पड़ती है।
यह निजी अस्पताल बेटी बचाओ अभियान को धता बताते हुए महिलाओं के गर्भ पात भी कराने का ठेका भी लेकर मोटी कमाई करने में मशगूल है। स्वास्थ्य विभाग इनके कारनामों से अनभिज्ञ बना हुआ है।
इन अवैध अस्पताल पर अधिकारी यदि रोक नहीं लगाते है। तो बेटियों की संख्या काफी कम हो जाएगी
जो समाजिक ताने बाने को समस्या ग्रस्त अधिक बना देगी।
अशोक शुक्ला शिवगढ़, प्रतापगढ़
