समय से नहीं खुलता होमिओ पैथिक अस्पताल भगवत गंज
शिवगढ़ ,प्रतापगढ़ । विकास खंड शिवगढ़ के बाजार भगवत गंज में स्थापित राज्य सरकार का राजकीय होमियो पेथिक अस्पताल डाक्टर की लापरवाही के चलते बदहाली का शिकार हो गया है।आस पास के लोगो से जानकारी लेने से मालूम हुआ कि यहां डाक्टर कभी कभी आते है।वह भी कोई आने का निश्चित समय नहीं है ।

आज शनिवार को जब हमारी टीम ने अस्पताल का जायजा लेने को उधर रुख किया तो साढ़े दस बजे तक अस्पताल बन्द रहा । ताला लटका देख मरीज वापस जाते देखे गए।जब डा साहब को फोन किया गया तो उन्होंने ने बताया कि मै इलाहाबाद में रहता हूं और आने में देर हो जाती है।यह जानकारी यहां के प्रभारी चिकित्सक डा विनोद कुमार यादव ने फोन द्वारा बताई है।जिला हॉमिओ चिकित्साधिकारी का मोबाइल नं अंकित न होने से उनसे बात नहीं हो सकी।
