कार की चपेट में किशोर की मौत
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । थाना फतनपुर के सुवंसा बाजार के पास शारदा शहायक नहर के पास ९वर्षीय बालक का सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने के कारण मौत हो गई । घटना गुरुवार १९अप्रैल की है । ज्ञात हो कि मृतक का पिता संजीव कुमार सरोज सड़क किनारे अपने

तीन पुत्र एवम तीन पुत्रियां उदय राज कंश राज एवम ने हा उजाला सपना एवं पत्नी पूजा के साथ रहता है । वह मजदूरी करके अपने परिवार को पालता था।उसका ९वर्षीय पुत्र उदय राज किसी काम से राष्ट्रीय राज मार्ग के उस पार गया था।वापस आते समय वह प्रतापगढ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में अा गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।परिजन उसे गौरा अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों का इस दर्दनाक घटना से रो रो कर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर जिला अस्पताल पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया था ।
अशोक शुक्ला शिवगढ प्रतापगढ़
