सांसद ने 110 लाभार्थियों को मुफ्त में गैस कनेक्शन वितरित किया
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर में प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुंगराबादशाहपुर गैस एजेंसी के द्वारा सांसद के पी सिंह के हाथो से 110 लाभार्थियों को मुफ्त में गैस कनेक्शन वितरित किया गया ।सांसद ने एल.पी.जी.के मुख्य बिंदुओं

की जानकरी देते हुए पात्र लाभार्थियों को गैस वितरण किया और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाये जा रहे गरीबों के लिये आयुष्मान भारत अभियान , ग्राम शक्ति अभियान जैसी योजनाओं के बारे में भी जानकरी लोगों को दिया ।
उक्त कार्यक्रम में मुँगराबादशाहपुर नगरपालिका के चेयरमैन शिव गोविंद साहू ,

जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष मिश्र ,महेंद्र बिजय शुक्ल , प्रकाश शुक्ल , देवेंद्र प्रताप सिंह मंडल प्रभारी राजेश गुप्ता मंडल संयोजक राजकुमार जयसवाल जी विधानसभा संयोजक आई टी आशीष तिवारी अन्य गांवों के ग्राम प्रधान व सभी महिला लाभार्थी उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन शंकर तिवारी ने किया ।
