भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सो गया ये जहाँ जैसे सदाबहार तरानों से सजी संगीतमयी

0 11

शाम शहीद स्मारक प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा

——————————–

भारतीय सहारा संवाददाता

जबलपुर। संगीत प्रेमियों के लिए बीती शाम यादों के झरोखे से निकली एक बेहद खूबसूरत सौगात लेकर आई। सुरसंगिनी ग्रुप द्वारा 04 जुलाई को शहर के प्रतिष्ठित शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में ” रहे न रहे हम ” कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस सुरमयी शाम की परिकल्पना और संयोजन सुधीर श्रीवास्तव एवं सार्थक यादव ने किया। जबकि कार्यक्रम को ध्रुव मुखर्जी एवं राकेश चौरसिया के मार्गदर्शन में नया आयाम मिला। जैसे ही मंच से पुरानी फिल्मों के सदाबहार गीत गूंजने शुरू हुए, खचाखच भरा सम्पूर्ण प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से सरोबर हो उठा। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन ऑल इंडिया रेडियो की एलांउसर शबनम मसीह ने अपनी आत्मीय शैली में किया। जिसने श्रोताओं को बांधे रखा। वही सार्थक यादव एवं उनके साथियों के संगीत संचालन ने हर प्रस्तुति को जीवंत बना दिया। इस संगीतमय सफर में कलाकार ध्रुव मुखर्जी, शर्मिला मुखर्जी, डॉ० अनामिका श्रीवास्तव, नीतू शर्मा, राकेश चौरसिया, सुधीर श्रीवास्तव, रूचिरा श्रीवास्तव, मीनल चौधरी, प्रीत श्रीवास्तव, नायरा दुबे, निखिल यादव, डॉ० ललित श्रीवास्तव, श्री पकंज दुबे, संदीप सिंह, डॉ० प्रशांत श्रीवास्तव, मुर्गेश पिल्ले सहित अनेक सदाबहार गीत तुम्हे देखती हूं तो लगता है ऐसे, मेरे दोस्त किस्सा, अजी रूठकर कहा, मोहब्बत की कहानियां, इश्क सूफियाना, जब कोई बात बिगड़ जाए, देखो मैनें देखा है ये एक सपना, आदमी मुसाफिर जैसी प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया एवं दिल को छू लेने वाले तारानों ने हर किसी को पुरानी यादों सफर पर भेज दिया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More