श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज झाबुआ की नवीन कार्यकारिणी गठित
“समाज की एकता,संगठन और समाजहित में बेहतर कार्य करने का लिया संकल्प, वैभव सिद्धड़ ‘राजा’ बने स्वर्णकार तरुण युवा मंच के अध्यक्ष”
————————————
नन्द किशोर सोनी की रिपोर्ट
झाबुआ। स्थानीय श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, झाबुआ की महत्वपूर्ण बैठक में समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रोया एवं बद्रीलाल कड़ेल की मुख्य उपस्थिति रही। नवीन कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई।
नवीन कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश कड़ेल, संरक्षक भूपेन्द्र अग्रोया, मुख्य सलाहकार मुकेश अग्रोया, सलाहकार रामेश्वर मिंडिया, अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रोया, उपाध्यक्ष पंकज मांडन एवं कमलेश जवड़ा, महासचिव मनोज जवड़ा, सचिव प्रवीण खजवानिया, कोषाध्यक्ष विनोद मिंडिया, सह-कोषाध्यक्ष मनीष सिद्धड़ एवं संगठन मंत्री विश्वनाथ अग्रोया को दायित्व सौंपा गया।
इसी प्रकार मीडिया प्रभारी/प्रचार मंत्री प्रवीण चाकलिया एवं प्रदीप मुंडक, विधि सलाहकार बद्रीलाल कड़ेल एवं अजय सहदेवड़ा, मंदिर समिति प्रभारी लोकेन्द्र मांडन तथा उत्सव प्रभारी लक्ष्मीकांत मुंडक नियुक्त किए गए।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में महेन्द्र मिंडिया, नटवर अडानिया, योगेन्द्र जमवाल, चेतन जवड़ा एवं महेश सिद्धड़ को शामिल किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में रवि सिद्धड़, प्रकाश ढल्लीवाल, सुरेश अग्रोया, संजय तिहारीया, दिनेश खजवानिया, शांतिलाल ढल्लीवाल (कल्याणपुरा), कीर्तिश अग्रोया (पिटोल), जितेन्द्र मिंडिया (पारा), राहुल अड़ानिया, दिनेश सुंडिया, रोहित मांडन, राहुल अग्रोया (पिटोल) एवं विजय सोनी को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में वैभव सिद्धड़ (राजा) को स्वर्णकार तरुण युवा मंच के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया । अध्यक्ष सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने श्री वैभव का पुष्पहारों से स्वागत कर उन्हें नए दायित्व की बधाई दी । साथ ही नवीन कार्यकारिणी के गठन पर समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रोया ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी से समाजहित में अच्छे से अच्छा कार्य करने तथा समाज की एकता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
