भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ब्रेकिंग न्यूज़,किसानों के लिए बड़ी राहत,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी की मेहनत लाई रंग, किसानों के लिए खुला पंजीयन पोर्टल

0 19

भारतीय सहारा के लिए रावेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट

शहडोल। किसानों की पंजीयन समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी की पहल रंग लाई है। किसानों को पंजीयन में आ रही परेशानियों को गंभीरता से उठाते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद हिमाद्री सिंह, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक मनीष सिंह एवं कलेक्टर पार्थ जायसवाल से चर्चा कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
सुरेश चतुर्वेदी ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की समय-सीमा बढ़ाने और पंजीयन से वंचित किसानों को अवसर देने की मांग रखी। इस संबंध में चर्चा के बाद किसानों को राहत मिली है और पंजीयन पोर्टल खुलने से किसानों को अपना पंजीयन कराने का अवसर मिलेगा।
किसानों के हितों की आवाज बनी भाजपा किसान मोर्चा की पहल
पंजीयन की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी ने संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष किसानों की समस्या रखकर उसके निराकरण के लिए प्रयास किया। उनकी पहल से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More