भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

समर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. समर बहादुर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

0 17

भारतीय सहारा संवाददाता

गरियांव, जौनपुर। समर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय समर बहादुर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुष्पा शुक्ला, समाजसेवी जज सिंह अन्ना, अभयराज मिश्रा, भोला मिश्रा, रघुनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, कुंवर विशाल सिंह, भगवती प्रसाद तिवारी, रमेश सिंह, योगेश सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. समर बहादुर सिंह को एक कर्मठ किसान पुत्र, सफल उद्योगपति, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी बताते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित समर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज आज भी क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है। कार्यक्रम का समापन उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More