ब्रम्ह समाज के 15 दिवसीय तैराकी प्रशिक्षण का हुआ समापन,सम्मानित किए गए सभी प्रतिभागी


जिला ब्यूरो सुनीता सोमकुंवर की रिपोर्ट
छिंदवाड़ा। ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल छिंदवाड़ा एवं अध्यक्ष विजय पांडे के मार्गदर्शन ब्रम्ह समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा विगत माह से चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम के प्राकट्य पर्व को मनाया जा रहा है। ब्रम्ह समाज द्वारा जन्मोत्सव का प्रारंभ ब्राह्मण प्रीमियर लीग से करते हुए वाहन रैली, मुख्य समारोह, विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं वैदिक पाठशाला का आयोजन इस दौरान किया गया। ब्रम्ह समाज कल्याण युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोहित बंटी द्विवेदी ने बताया कि आयोजनों के क्रम में युवा प्रकोष्ठ द्वारा 15 दिवसीय निःशुल्क तैराकी प्रशिक्षण का आयोजन श्रीजी रिसॉर्ट में किया गया। जिसका समापन समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री परशुराम के पूजन एवं माल्यार्पण से हुआ। इसके उपरांत इस समापन समारोह में विशेष सहयोग के लिए श्री रामेश्वर चौरसिया, तैराकी प्रशिक्षक श्री विजेंद्र शुक्ला एवं अथर्व द्विवेदी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीजी रिसॉर्ट संचालक श्री रामेश्वर चौरसिया, ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल के श्री नंद किशोर तिवारी, श्रीमती पारुल पांडे, श्रीमती अनिता तिवारी, श्री प्रेमशंकर मिश्रा, श्री राजेंद्र आचार्य, श्रीमती अरुणा आचार्य, श्री केजी मिश्रा, श्री विनोद चौबे, श्री शिवशंकर मिश्रा, श्री सुनील तिवारी, श्री कन्हैया शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा उद्बोधन दिया गया। इसके उपरांत तैराकी प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री ऋषभ स्थापक के द्वारा किया गया जबकि आभार श्री शिखर पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान ब्रम्ह समाज के श्री संदीप अग्निहोत्री, श्री मनीष भार्गव, श्री दीपक वाजपेई, श्री अमरीश शुक्ला, पंडित राजेश शर्मा, श्री नितेश दुबे, श्री तनुज शर्मा, श्री सिद्धांत चौबे, श्री वेदांत चौबे एवं अन्य लोगों ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
