भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

घरों के काम के अलावा देश और समाज हित में भी कार्य करने की जरूरत –रियाजुल

0 3

भारतीय सहारा संवाददाता

जौनपुर। लावारिश लाश इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष रियाजुल हक़ का सम्मान समारोह इस्तक़बालिया जलसा हज़रत मोहम्मद फ़ाज़िल शाह (र.अ.) चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रियाजुल हक़ ने कहा कि हम अपने घर के लिए जैसे सब काम करते हैं वैसे ही हमारा दायित्व अपने समाज और देश के लिए भी बनता है हमको अपने घरों के काम के अलावा अपने समाज के उत्थान वह देश हित में भी कार्य बढ़कर भी करना चाहिए इस मौके पर अरशद क़ुरैशी ने कहा कि जो लोग भी समझ में प्रदर्शित में काम करते हैं उनका समय-समय पर स्वागत अभिनंदन करके उनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए ताकि उनका उत्साह वर्धन होता रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष नूर कुरैशी ने भी आए हुए सभी लोगों का अभिनंदन किया।मुख्य-ट्रस्टी हज़रत मोहम्मद फ़ाज़िल शाह (र.अ.) चैरिटेबल ट्रस्ट सहित समस्त कुरैशी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More