भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बलिया में गरजें अखिलेश यादव; आखिर आतंकवादी हमारे घर कैसे पहुंचे, हम नंगी तलवारो से डरने वाले नही

0 17

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। एक निजी कार्यक्रम में बलिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। कहा कि, पता चला है बलिया में बहुत तेल मिला है, लेकिन यहां के लोगों ने तो भाजपाइयों का ही तेल निकाल दिया है। बलिया की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया और अगली बार पूरी तरह से तेल निकाल देगी।

सपा सांसद सनातन पांडेय की भतीजी की शादी में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले सड़कों पर टायर फेंके जा रहे थे और रामजी लाल सुमन जी पर हमला करने की कोशिश की गई। नंगी तलवारें हम सबने देखीं। लेकिन जो राजनीति करता है, उसे ऐसे खतरों का सामना करना आता है। अगर हम डरते, तो राजनीति में नहीं आते। कहा कि आजकल भाजपा के लोग सड़कों पर बहुत दिख रहे हैं। यह उसी संविधान की ताकत है, जिसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें दिया। यह वही संविधान है, जिसने गरीब, शोषित, वंचित और पीड़ितों को अधिकार दिलाया। भाजपा वाले आज उसी संविधान की बदौलत सड़क पर हैं।

लालचंद गौतम की विवादास्पद हरकत पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनसे गलती हुई है। हम उन्हें समझाएंगे कि भविष्य में किसी भी महापुरुष या नेता के साथ इस तरह की तस्वीर या व्यवहार न करें। सवाल उठाया, क्या भाजपा अपने नेताओं को समझाएगी? देश देख रहा है कि आतंकवादी आखिर हमारे घर कैसे पहुंच गए?

अखिलेश यादव ने सरकार से मांग किया कि शहीदों के परिवारों को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि, समाजवादी पार्टी पूरी तरह से सरकार के साथ है। सरकार जो भी ठोस कदम उठाना चाहे, उठाए। लेकिन सत्ता का डर जब पाबंदियों का रूप लेने लगे, तो समझना चाहिए कि सत्ता भयभीत है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More