सहायक विकास अधिकारी पंचायत की विदाई में नम हुई आंखें

विनोद कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट
संतकबीरनगर । बुधवार को जनपद के मेहदावल विकास खंड के ब्लॉक सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार व ग्राम प्रधान एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई। ब्लॉक कर्मियों द्वारा सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार पांडे एवं बोरिंग टेक्नीशियन बटोही प्रसाद के सेवानिवृत्ति अवसर पर ब्लॉक कर्मियों द्वारा ब्लाक सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन कर सेवा नियुक्त हुए दोनों को भाव भीनी विदाई दी गई। जहा कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एवं अन्य लोगों द्वारा सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार श्रीवास्तव के बेहतर कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि हम सभी यह कामना करते हैं कि लोक सेवक के पद पर रहते हुए आपने जिस तरह से बेहतर कार्य किया और स्वच्छ छवि के साथ आज सेवानिवृत हो रहे हैं, उसी प्रकार आज से आप अपने परिवार के साथ स्वस्थ पूर्वक रहेंगे ईश्वर आपको दीर्घायु प्रदान करें यही हम सभी की अभिलाषा है। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन अभिनव रवि वत्स द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी अभय सिंह, सचिव शैलेंद्र यादव, गिरजेश यादव, संजय कुमार, अलाउद्दीन, देवेश गोस्वामी, पंकज सिंह, शरमद खान, सर्वेश सिंह, अजीत सिंह, अनिल यादव, अभ व सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, विजय मिश्रा उक्त अवसर पर सचिव अभिनव रवि वत्स, अभय प्रताप सिंह, शैलेंद्र यादव, गिरजेश यादव,संजय कुमार, अलाउद्दीन, देवेश गोस्वामी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत पंकज सिंह,शरमद खान,सर्वेश सिंह, अजीत सिंह,अनिल यादव,अभव सिंह , नेहा सिंह, अवनीश गौड़ ग्राम प्रधान श्रवण मौर्या, ग्राम प्रधान रुदल यादव, सुभाष गुप्ता सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान सफाई कर्मी संघ व ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे ।



