अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

नितीश तिवारी की रिपोर्ट
प्रतापगढ़। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रयागराज सुरेन्द्र तिवारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने कार्यालय में बने बोर्ड परीक्षा कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था, संवेदनशील/अतिसंवेदनशील तथा जनपद के 200 परीक्षा केन्द्रों के आनलाइन मानीटरिंग की गयी जिसमें समस्त परीक्षा केनद्र कन्ट्रोल रूम से आनलाइन जुड़े पाये गये। इसके साथ ही अपर निदेशक द्वारा जनपद में स्थित राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ संकलन केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा संकलन केन्द्र में ड्यूटी में लगये गये सभी कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिया गया। अपर शिक्षा निदेशक ने जनपद में बने 200 परीक्षा केन्द्रों में से 02 परीक्षा केन्द्र क्रमशः राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ऋ एवं केपी हिन्दू इण्टरमीडिएट कालेज का निरीक्षण करते हुये परीक्षा को कुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा उपस्थित रहे।
