डाबर इंडिया लिमिटेड और संजीवनी ट्रस्ट द्वारा किसान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन


गोविन्द मिश्रा की रिपोर्ट
प्रयागराज। महाकुंभ मेला प्रयागराज में सेक्टर 24, संगम क्षेत्र में डाबर इंडिया लिमिटेड तथा संजीवनी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किसान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री मनोज शर्मा , सहायक आयुक्त, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डाबर इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री नारायणन एवं डा पंकज रातुरी रहे। किसान कार्यशाला में कोरांव विकास खंड के 125 किसानों ने प्रतिभाग किया। सर्व प्रथम संजीवनी ट्रस्ट के सचिव उदित नारायण शुक्ल ने सभी किसानों एवं अतिथियों को पुष्प गुच्छ और मोमेंटम देकर उनका कुंभ मेला प्रयागराज में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डा मनोज शर्मा ने किसानो को कृषि मंत्रालय, भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान किया, उन्होंने किसानों को एफ पी ओ बनाकर बागवानी करने, मौन पालन, मखाना की खेती करने और उसके बिक्री के संदर्भ में जानकारी प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि श्री नारायणन ने किसानों को जड़ी बूटी की खेती को बढावा देने, लुप्त हो रही औषधियों को बचाने, नए पौधे लगाने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि डाबर इंडिया लिमिटेड और संजीवनी ट्रस्ट मिलकर कोराव विकास खंड में हर्बल पौधों की खेती को बढ़ावा देंगे।डाबर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा पंकज रातुरी ने किसानों को अच्छा बीज और पौध से खेती करने की बात कही, उन्होंने कहा उगाने से पहले बीज और पौधे की गुणवत्ता की जांच करें, किस वैरायटी की ज्यादा डिमांड है, जिसमें मेडिसिनल वैल्यू ज्यादा है, उसकी खेती करें जिससे बिक्री में दिक्कत नहीं हो मूल्य भी पूरा मिल सके। डा सुरेंद्र भगत ने किसानों को मौन पालन, नील कमल की खेती, सहजन की खेती को बढ़ावा देने की बात कहीअंत में संस्था के सचिव उदित नारायण शुक्ल ने आए हुए सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया में आए हुए सभी अतिथियों और किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सुरेश तिवारी, अरुणा द्विवेदी, श्याम नारायण शुक्ल, सिद्धार्थ पाण्डेय, सौरभ शुक्ला, अजय भारद्वाज, सिद्धार्थ शुक्ला, ऋषभ पाण्डेय सहित सैकडो किसानों ने प्रतिभाग किया।
