भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

प्रणवम् स्कूल में धूमधाम से मनाया गया फूड फेस्टिवल

0 8

भारतीय सहारा संवाददाता
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के प्रणवम् स्कूल में धूमधाम से मनाया गया फूड फेस्टिवल। फ़ूड फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के प्रसिद्ध उद्योगपति कमलेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट नीरज मिश्रा ने छोटे बच्चों के हाथों फीता कटवाकर किया । मुख्यातिथि कमलेश मिश्रा ने छात्रों को स्वच्छ और पोषणयुक्त भोजन के महत्व के बारे में बताया। फूड फेस्टिवल में भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय पकवानों के भी स्टॉल लगाए गए। चाट,पावभाजी,समोसे,डोसा,मोमो, पिज्जा, बर्गर, जूस,और मिठाइयों के स्टॉलों पर भारी भीड़ देखने को मिली। छात्रों ने स्वयं स्टॉल लगाए और उन्हें सजाया, जिससे उनकी रचनात्मकता और व्यापारिक कौशल का विकास हुआ। साथ ही “हेल्दी फूड कॉर्नर” में पोषणयुक्त व्यंजनों को बढ़ावा दिया गया, जहाँ स्प्राउट्स,जूस और फ्रूट सलाद जैसी चीज़ें उपलब्ध थीं।

छात्र छात्राओं को “बेस्ट स्टॉल” और “सर्वश्रेष्ठ व्यंजन” के लिए पुरस्कार दिए गए,जिससे छात्रों में उत्साह और जोश बना रहा।पूरे कार्यक्रम में संगीत,मनोरंजन आदि गतिविधियों ने समा बाँध दिया।
विद्यालय प्रधानाचार्या सिल्जा प्रमोद ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और इसे एक यादगार अनुभव बताया।
अध्यक्षता मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ.प्रमोद कुमार सिंह व संचालन विजय शंकर दूबे ने किया।पंकज सिंह,पंकज मणि तिवारी,नीता तिवारी,सुनीता सोनी,नीलम सोनी,संयोगिता तिवारी,दिव्या तिवारी प्रियंका सिंह,आकांक्षा मिश्रा,प्रतिभा यादव,रीनू तिवारी,किरन दूबे,निशा आदि उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More