रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहणवृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में होगा। रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री के लिए आते ही उनके आवास पर जश्न शुरू हो गया। उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था। विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से ही दिल्ली के सीएम को लेकर अटकलें जारी थी। रेखा गुप्ता ने सीएम की रेस में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।
