भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

महाकुंभ से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, एक श्रद्धालु की मौत पांच घायल

0 19

महाकुंभ से स्नान करके लौटते समय चालक को झपकी आ जाने से घटी दुर्घटना

——————————————————

महोबा से इफ्तखार अली की रिपोर्ट

*महोबा श्रीनगर* कैमहा के पास प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रहे श्रद्धलुओं की बोलेरो गाड़ी गुरूवार को तड़के सवार 4 बजे एक पेड़ से टकरा गई। जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
महाकुंभ से स्नान करके बोलेरो गाड़ी से वापस लौटते समय चालक को झबकी आ जाने से गाड़ी आंसतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी पवन राजपूत 35 की मौत हो गई, जबकि जिला मुख्यालय के थाना श्रीनगर के ग्राम लुगासी निवासी महेश पटेल 34 सालमपुर निवासी प्रकाश राजपूत 36 की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से दोनो को मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि रेखा, संगीता और हरबल को मामूली चोट आने पर उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
मृतक पवन राजपूत की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद उनका तत्काल उपचार कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More