भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

खादर वासियों ने गिनाई समस्याएं, कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया आश्वासन

0 5

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

करावल नगर,दिल्ली। आज कांग्रेस पार्टी के विधान सभा प्रत्याशी डाक्टर पी. के. मिश्रा ने करावल नगर विधान सभा अंर्तगत बदर पुर खादर इलाके में घर-घर पदयात्रा की और क्षेत्र वासियो से समर्थन मांगा। सांय लगभग 4 बजे तीन सौ साल पुराने बदरपुर खादर में पहुँचे प्रत्याशी डाक्टर पी .के. मिश्रा का लोगों ने स्वागत किया। परेशानिया गिनाते हुए क्षेत्र वासियो ने कहा- इस क्षेत्र को कोई पूछने वाला भी नही था परंतु कांग्रेस पार्टी के जयप्रकाश अग्रवाल ने हमे अपनाया और इस गांव में बिजली, पानी, डिस्पेंसरी, समुदाय भवन, स्कूल तथा आवागमन हेतु बस की सुविधा प्रदान की थी. पिछले ग्यारह वर्ष से हमारे लिये कोई सुविधा नहीं मिल पाई, राशन कार्ड नहीं बने है, बच्चो के लिये रोजगार के साधन नहीं है, साथ ही पेयजल की विकट समस्या बनी हुई है बहुत सारे घर ऐसे है जहां बिजली के मीटर नहीं लग पाए हैं। क्षेत्रवासियो की समस्यायों के निदान का आश्वासन देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डाक्टर पी के मिश्रा
ने कहा- कांग्रेस सर्व समाज को साथ लेकर चलती है यदि हमें आपका समर्थन और सहयोग मिला तो आप की सभी समस्यायो का निदान होगा। इसअवसर पर रमाशंकर पांडेय, रबिन्द्र दूबे, सोमनाथ झा, राम लोटन मिश्रा, लाल जी मिश्रा, राम जी मिश्रा, अशोक दूबे, डा. वाई के झा, कन्हैया प्रसाद, दूधनाथ मिश्रा, नारायण सिंह, संजय वर्मा, मनीष शुक्ला, संतोष मिश्रा, छोटू, अनिकेत, पुरम चन्द शर्मा, आस मोहम्मद, हाजी बल्ल ललिता पांडेय, साधना सिंह, सतीश दीक्षित, आर पी गायक, मदन लाल, संजय दूबे, कैलाश चौबे, सुमन शर्मा, सुशीला बघेल, अबरार भाई, वलीम भैया, फैजल, इरशाद, अरशद भाई, मोहम्मद, मौ. यासीन, शबाना, वरीसा, मतूली आदि मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More