मनुष्य जीवन एक दूसरे की मदद और सहयोग के लिए मिलता है- प्रभाकर महराज

कंबल पाते ही कर्मचारियों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
—————————————
भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी महराज ने सर्दी को देखते हुए स्कूल के स्टाफों को कबंल वितरण किया। कंबल पाते ही कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। इस मौके पर द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी महराज ने कहा कि समर्थ लोगों को सर्दी के समय में असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा से बड़ा पुण्य कुछ नहीं है।
नर सेवा ही नारायण सेवा है, मनुष्य जीवन एक दूसरे की मदद और सहयोग के लिए मिलता है। द्विवेदी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से ही मानवीय जीवन सार्थक बनाया जा सकता है। इस मौके पर द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज के प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा, मैनेजर पंकज पाण्डेय सहित तमाम स्टाफ उपस्थित थे।
