भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुंगराबादशाहपुर में ‘वर्दी ग्रुप’ द्वारा निकाली गई जन जागृति तिरंगा यात्रा

0 1

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन ‘वर्दी ग्रुप’ द्वारा शहीदों की स्मृति में भव्य जन जागृति तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में अमर शहीद स्व. अजीत यादव की धर्मपत्नी वीरांगना पूनम यादव हाथों में तिरंगा लेकर आगे चल रही थी।

यात्रा बहोरीकपुर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बादशाहपुर रोडवेज परिसर तक पहुँची जहाँ कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ। विभिन्न वाहनों पर कारगिल में शहीद सभी फौजियों की बड़ी-बड़ी तस्वीरें और पोस्टर्स लगाया गया था पूरे मार्ग में भारत माता की जय वंदे मातरम और कारगिल के शहीद अमर रहें के गगनभेदी नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय शंकर दुबे ने कारगिल के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों का अतुलनीय बलिदान हमेशा अमर रहेगा। कारगिल युद्ध में अपनी सेवा दे चुके पूर्व सैनिक सुशील पाण्डेय (फौजी) के नेतृत्व में यह पद यात्रा संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान और देशभक्ति के मूल्यों से अवगत कराना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।इस अवसर पर वर्दी ग्रुप अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुशील फौज, पूर्व सैनिक देवराज पांडेय, पूर्व सैनिक राम आधार सरोज, पूर्व सैनिक श्याम शंकर पाण्डेय, पूर्व सैनिक कैलाश सिंह, पूर्व सैनिक अशोक सरोज , पूर्व सैनिक अरुण यादव, पूर्व सैनिक राधेश्याम यादव, पूर्व सैनिक रामचंद्र पाण्डेय मौजूद रहे।अरविंद सिंह , दिलिप मिश्रा, गणेश गुप्ता,आदर्श दुबे रुद्रा, अवनीश तिवारी शामिल रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More