भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

रोटरी प्रयागराज संगम द्वारा वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

0 1

कुलदीप शुक्ला की रिपोर्ट

प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज संगम द्वारा बुधवार को यूनाइटेड मेडिसिटी, झलवा, प्रयागराज में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान (Tree Plantation Drive) का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी के आह्वान पर प्रयागराज रीजन के सभी रोटरी क्लबों द्वारा एक साथ आयोजित किया गया। इस महाअभियान में रोटरी प्रयागराज संगम ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अनेक पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य का निर्माण तथा समाज में वृक्षारोपण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। क्लब के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि रोटरी केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे वैश्विक विषयों पर भी पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

क्लब की सचिव रोटेरियन साधना श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी प्रयागराज संगम समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे सेवा प्रकल्पों का आयोजन निरंतर करता रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं यूनाइटेड मेडिसिटी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटेरियन अरविंद शुक्ला, रोटेरियन पवन जी श्रीवास्तव, रोटेरियन डॉ. अमित त्रिपाठी, रोटेरियन सुमित तिर्की, रोटेरियन पूर्ति जायसवाल, रोटेरियन डॉ. मधुश्री, रोटेरियन एकता जायसवाल, रोटेरियन अजीत गुप्ता, रोटेरियन विशाल तलवार, रोटेरियन सोनम अग्रवाल, रोटेरियन ऋषि अग्रवाल, रोटेरियन डॉ. गरिमा सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी, जिससे वे विकसित होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य की मजबूत नींव बन सकें। रोटरी प्रयागराज संगम ने इस अभियान के माध्यम से एक बार फिर यह सिद्ध किया कि ” सेवा के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More