चंडीगढ़ राजभवन में वरिष्ठ समाजसेवक रामकुमार पाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित

अंकित मिश्रा की रिपोर्ट
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वरिष्ठ समाजसेवक,प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,सदस्य उत्तर रेलवे सुरक्षा सलाहकार,रामकुमार 64 फाउंडेशन के संस्थापक एवम साक्षात एंटरटेनमेंट के निदेशक रामकुमार पाल को अंगवस्त्र और प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर रामकुमार पाल ने कहा कि ख़ुशी एवं उल्हास का माहौल महसूस किया। ऐसे कर्मवीर तथा समाज के सम्मानित राज्यपाल को बहुत-बहुत धन्यवाद ,आपने सही हाथों मे सम्मान देकर धनगर गड़रिया समाज का उचित मार्गदर्शन किया।
