भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

घर में सुख शांति के लिए कराए जा रहे पूजा में बैठने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष एक की मौत

0 27

आपसी बटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

—————————————————

बरसठी : स्थानीय थाना क्षेत्र के खोइरी ( खरगापुर ) में पूजा में बैठने को लेकर हुआ मारपीट एक की हुई मौत।
आप को बता दे कैलाश नाथ शुक्ला पुत्र स्वर्गीय हीरामणि शुक्ला के छः लड़को में से एक लड़का विनोद शुक्ला अपने परिवार से अलग किराए की मकान में रहता था। घर की शांति के लिए उसके परिजनों ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया था जिसमें सम्मिलित होने के लिए बृहस्पतिवार की शाम 07:00 बजे विनोद घर पर आया और पूजा में बैठने को लेकर पिता और एक भाई से कहा सुनी हो गई जिसमे भाई और पिता से विनोद के साथ लाठी डंडे चलने लगे जिसके बाद विनोद को घर में खीच कर ले गए और महिलाओं की मदत से घर का दरवाजा बंद कर विनोद शुक्ला को मारने पीटने लगे इस घटना की सूचना मृतक विनोद की पत्नी अपने भाई निलेश दुबे को दी भाई ने बरसठी पुलिस को फोन कर मामले को संज्ञान में दिया जब पुलिस मौके पर पहुंची तो विनोद शुक्ला को घर के अंदर से निकाला गया और पुलिस की मदत से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां औपचारिक इलाज के बाद विनोद शुक्ला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल में डॉक्टर ने घायल विनोद शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। विनोद और उनके पिता और भाईयो में आपसी बटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इधर कोई बड़ी वारदात न घटे जिसे देखते हुए मौके पर क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने पहुंच कर बरसठी, रामपुर, नेवढ़िया, मीरगंज,थाना समेत अन्य थानों को मौके पर बुला लिया। बताया जा रहा है की मारपीट में शामिल आरोपी को पुलिस तलाश करने में जुट गई है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More