भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

9/11 जैसा हमला, दहल उठा रूस…

0 12

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। अमेरिका पर हुए 9/11 हमले के जख्म अब तक कई दिलों पर ताजा हैं। इस हमले ने पूरी दुनिया को थर्रा दिया था, वैसा ही एक और हमला रूस में हुआ है। यहां के सारातोव स्थिति एक रिहायशी बिल्डिंग को यूक्रेन ने निशाना बनाया है। इस 38 मंजिला इमारत पर सीधा अटैक किया गया है। ये हमला ड्रोन के जरिए किया गया है। इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते कई महीनों से इन दो देशों के युद्ध ने पूरी दुनिया को हिलाकर रखा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं, लेकिन जिस तरह से यूक्रेन ने रूस की सबसे ऊंची इमारत पर हमला करने में सफलता पाई है, वह रूस के लिए झटके जैसा है। ड्रोन के टकराने के बाद बड़े पैमाने पर इमारत का मलबा भी नीचे गिरता हुआ दिखता है। इस हमले में रूस की इस इमारत के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्रीय गवर्नर रोमन बासुरगिन ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने टेलीग्राम पर इसके बारे में बताया और कहा कि हमले में घायल एक महिला की हालत गंभीर है। डॉक्टर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उसके अलावा एक अन्य शख्स भी इस अटैक में जख्मी हुआ है।

बता दें कि बीते दो सालों से ज्यादा वक्त से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है। इस लंबे विवाद में अब तक रूस की बढ़त कायम थी, लेकिन पिछले दिनों यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क इलाके में अटैक कर दिया था और कई किलोमीटर तक घुसपैठ कर ली थी। वहीं रूस ने भी इसके बाद यूक्रेन पर नए सिरे से हमले तेज कर दिए हैं। इस तरह से दोनों देशों के बीच चल रही जंग बीते कुछ दिनों में और तेज हो गई है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More