भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पुलिस को मिली सफलता, मौत का इंजेक्शन मामले में एक और हमलावर गिरफ्तार

0 23

प्रज्ञा पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रस्ट की काफी अरसे से व्यवस्था देखने वाले व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह को जहरीला इंजेक्शन लगाकर 14 मई को तीन युवको ने हत्या का प्रयास किया था। मामले के आरोपी रोशन गुप्त पुत्र पिंटू गुप्त (निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती) को बैरिया पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

ओम जी गुप्त पुत्र लक्ष्मण गुप्त (निवासी गायघाट रुद्रपुर मुड़ाडीह), रोशन गुप्त पुत्र पिंटू गुप्त (निवासी दुर्जनपुर), सुशील गुप्त पुत्रा नंद की गुप्त (निवासी जमालपुर) ने जेपी ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह को उनके कमरे में घुसकर जहरीला इंजेक्शन लगा कर उनकी हत्या करने का असफल प्रयास व मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया था।

अशोक कुमार सिंह द्वारा 15 मई को धारा 294, 307, 328, 504, 506 आईपीसी का मामला दर्ज कराया था। उक्त जानकारी देते हुए एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि ओम जी गुप्ता को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रोशन गुप्त भी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सुशील कुमार गुप्त को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More