अचानक धू धू कर जलने लगी कार, बाल बाल बचे वरिष्ठ पत्रकार
भारतीय सहारा संवाददाता
नारीबारी, प्रयागराज। कड़कती धूप में अचानक कार में आग लगने के बाद धू-धू कर जलने लगी कार जिसमे सवार थे वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद बाबू झा। जैसे ही प्रमोद बाबू झा अपने गांव के प्लाट पर पहुंचे बोनट से धुआं दिखाई देने लगा जब तक वह कार से नीचे उतरते तब तक कार जलने लगी । श्री झा ने आनन फानन में पास में लगे हैंडपंप से पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे जब तक आग बुझती तब तक कार ज्यादातर जल चुकी थी। गनीमत यह रही थी कि पेट्रोल टैंक और कार के टायर में आग नहीं पहुंच पाई। वरिष्ठ पत्रकार झा को दाहिने हाथ में जलने से हाथ में फाफोले पड़ गए। अकेले होने की वजह से वह किसी से मदद की गुहार भी नहीं लगा सकते थे जैसे तैसे अपनी जान वचायेऔर आग बुझा कर उसके बाद अपने बच्चों और घर में खबर दिया।
