युवक पर गोलियों की बौछार, हत्या से मचा कोहराम

भारतीय सहारा संवाददाता
बिहार। लोकसभा चुनाव परिणाम के अगले दिन बिहार के आरा जिले में बदमाशों ने बड़ी घटना को दिया है। आरा के नासरीगंज मार्ग पर भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकड्डी एवं कुल्हड़िया गांव के बीच बदमाशों ने मिथलेश पासवान नाम के युवक की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। हथियार बंद अपराधियों ने काफी करीब से पांच से सात गोलियां मारी है।
बिहार के आरा जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान मिथलेश पासवान के तौर पर हुई है, जो कोईलवर थाना क्षेेेत्र के धनडींहा कुबेरचक गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि मृतक मिथलेश पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उसका पुराना आपराधिक इतिहास रह चुका है। आरा में बम धमाके की एक घटना में भी उसका नाम आ चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। कई साक्ष्य जमा किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। परिजनों के मुताबिक मिथलेश आनंद नगर मोहल्ले से अपने गांव लौट रहा था, तभी हथियारबंद अपराधियों ने गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दिया।
