भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे केजरीवाल भ्रष्टाचार हुआ बेनकाब – मनोज तिवारी

0 119

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

उत्तर पूर्वी दिल्ली । उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आज सुबह जनसंपर्क कर जन समर्थन मांगा तो शाम को दो सभाएं कर क्षेत्रीय जनता का आशीर्वाद लिया।
मनोज तिवारी ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को केजरीवाल के गुनाहों पर लगी मोहर बताया जिसके तहत आज उन्हें प्रचार करने की इजाजत दी गई है और ₹50000 के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है । उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आज का आदेश अरविंद केजरीवाल की दुर्दशा और घोटाले के दाग को स्पष्ट रूप से चित्रित करता है न वे मुख्यमंत्री कार्यालय जा सकते हैं और न ही दिल्ली सचिवालय जो घोटाला उन्होंने किया है उस मामले से जुड़े किसी भी अधिकारी या गवाहों के साथ बातचीत भी नहीं कर सकते। ये शर्तें केजरीवाल के चेहरे पर एक ऐसी कालिख है, जो देश को बताती है कि यह व्यक्ति भ्रष्टाचारी है! विश्वसनीयता तो पहले ही खो चुके हैं अब इस पर मुहर भी लग गई है! अब किस मुँह से जनता के सामने जाएंगे?
मनोज तिवारी ने कहा कि दागदार छवि वाले केजरीवाल से जनता का एक ही सवाल है क्यों लूटा और दिल्ली को किया बेहाल जेल के बदले वोट का नारा देकर जनता की सहानुभूति हासिल करने की छलिया कोशिश पर भी भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने पानी फेर दिया है और केजरीवाल के सामने इधर कुआं तो उधर खाई जैसी स्थिति हो गई है अगर जनता के बीच जाएंगे तो जनता शराब घोटाले सहित कई अन्य घोटालों का हिसाब मांगेगी और दिल्ली के करोड़ों नागरिक अपनी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार केजरीवाल को अब अपने वोट की चोट से जवाब देंगे और उन गुनाहों का हिसाब करेंगे जो उन्होंने दिल्ली की जनता को दर्द देकर किए हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, पूनम चौहान, विधायक अजय महावर ,निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता, भाजपा नेता नीलकांत बक्शी, आनंद त्रिवेदी, दीपक चौहान सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने शामिल लोगों को संबोधित भी किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More