भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का डीएनए एक ही हैं – बृजेश पाठक

0 20

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नामांकन में शामिल होने आए प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

बलिया के रामलीला मैदान में आयोजित नामांकन जन सभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक हुई तो जीरो परसेंट पाई।एक बार दोनों की जोड़ी बनी तो फेल हो गयी। कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का डीएनए एक है।

कारण जानते हैं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आस्ट्रेलिया से शिक्षा दीक्षा लेकर आये है तो तो कांग्रेस के राहुल गांधी का लालन-पालन इटली के संस्कारों में हुआ है। इनका देश प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि नेहरू जी के बारे में कहा जाता है कि वे मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे। ये उन्हीं के खानदान के वारिस हैं। कहा कि पहले पाकिस्तान से आतंकवादी भारत में आकर हमला करते थे।

जब पुलवामा में अटैक हुआ था तो मोदी जी ने कहा था घर में घुसकर मारेंगे दुश्मन को। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का समूल नष्ट करने का काम सेना ने किया था। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मणि शंकर अय्यर के विवादित बयान को लेकर जमकर कांग्रेस को घेरा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अय्यर पूरी तरह से फ्रस्ट्रेशन में हैं और कांग्रेस ऐसे ही हमले हमेशा भारत माता पर करती रहती है। भारत के लोग कभी भी कांग्रेस पार्टी को माफ नहीं करेंगे। इस बात के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More